Home » Uncategorized » सयुंक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार की पेंशनरों के प्रति बेरुखी के चलते पंचायत चुनाव में उतारे अपने प्रत्याशी ।

सयुंक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार की पेंशनरों के प्रति बेरुखी के चलते पंचायत चुनाव में उतारे अपने प्रत्याशी ।

Share:


कुनिहार:-
12मई 2026,सरकार द्वारा प्रदेश पेंशनर्स की संयुक्त संघर्ष समिति को बार बार दिए गए आश्वासन के बाद भी आज तक वार्ता के लिए न बुलाए जाने का प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महासचिव इंद्रपाल शर्मा,अतिरित महा सचिव भूप राम वर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रदेश में हो रहे पंचायती राज व शहरी निकायो के चुनाव में कांग्रेस के द्वारा समर्थित सभी प्रत्याशियों के विरुद्ध वोट डालने का निर्णय लिया है।
यहां आयोजित प्रेस वार्ता में संघर्ष समिति के महा सचिव इंदर पाल शर्मा ने कहा कि मुख्य मंत्री तथा उनका कार्यालय 30मार्च के विशाल धरना प्रदर्शन के बाद लगातार समिति को वार्ता के लिए बुलाए जाने को लेकर झूठ और गुमराह करने का काम कर रहा है।शर्मा ने कहा कि गत 22अप्रैल को मुख्य मंत्री के निजी सचिव ने मुझे फोन कर सूचित किया कि 2मई से 5मई के बीच वार्ता हेतु बुलाया जाएगा।फिर अतिरिक्त महा सचिव को 5मई को फोन कर कहा कि जल्दी ही वार्ता की डेट तय की जाएगी। इंदर पाल शर्मा ने कहा कि यह सरकार तथा पेंशनर विरोधी सरकारी पिट्ठुओं की मिलीभगत योजना साफ दिखाई देती है कि प्रदेश में होने वाले पंचायती राज व शहरी निकाय चुनाव में प्रदेश के करीब 2लाख पेंशनरों को सरकार समर्थित प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने और उनका विरोध करने से रोका जा सके। क्योंकि 11तारीख नामांकन की अंतिम तिथि थी। प्रदेश संघर्ष समिति केसभी 18प्रमुख संगठनों ने पहले की इन चुनाव में अभी तक 300प्रत्याशियों को चुनाव में उतार दिया है और अन्य सभी स्थानों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों के विरुद्ध योग्य और शिक्षित ईमानदार प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने के लिए सभी जिला के संयुक्त संघर्ष समितियों को आवश्यक निर्देश जारी करदिए गए हैं । इंदर पाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी पेंशनर इन चुनावों में सरकार को अब राजनीतिक फ्रंट पर हराकर अपनी एकता का परिचय देंगे और अगले वर्ष होनेवाले विधान सभा के चुनाव में कांग्रेस के विरुद्ध सभी 68विधान सभा में अपने सहयोगीयो और अन्य प्रत्याशियों का समर्थन कर के इस सरकार को सत्ता से उखाड़ कर ही दम लेगे। इस अवसर ओम प्रकाश गर्ग,राकेश शर्मा,गोपाल कृष्ण,जगदीश चंदेल व एसपी शर्मा उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *