अर्की:-
मीनाक्षी का जन्म 1972 में कैप्टन प्रताप सिंह के घर में हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा B.A., M.A. (Political Sciences) एवं B.Ed. की डिग्री प्रथम श्रेणी में प्राप्त की तथा STET और CTET जैसी महत्वपूर्ण शिक्षकीय परीक्षाएँ भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कीं।
अपनी शिक्षा के बाद वे 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहीं है, इसी दौरान मीनाक्षी ने HP SSC हमीरपुर की लिपिक पद की लिखित परीक्षा भी 2 बार पास की। अपने उत्कृष्ट शिक्षण कौशल, नेतृत्व क्षमता और विद्यार्थियों के प्रति समर्पित दृष्टिकोण के कारण वे शिक्षण संस्थानों में वाइस प्रिंसिपल जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुकी हैं, जो कि उनकी अपने कार्य के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता को दर्शाती है। यह दिखाता है कि वे न केवल शिक्षित बल्कि एक अनुभवी प्रबंधक भी हैं।
राष्ट्र सेविका समिति लगातार “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण” के लक्ष्य को लेकर समाज को एक दिशा देने का कार्य प्रदेश स्तर पर कर रही है । मीनाक्षी लगातार सेविका समिति में रहकर आज भी कार्य कर रही हैं। सेविका समिति के माध्यम से समाज में कार्य करने का उनका एक लंबा अनुभव है।
अपने लंबे शैक्षणिक सफर और सामाजिक कार्य में गहरे अनुभव को लेकर वे इस बार प्लानिया पंचायत में प्रधान पद की एक प्रबल उम्मीदवार के रूप में नजर आती हैं।
पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए शायद ही ऐसे लोग जो न केवल शिक्षित बल्कि अनुभवी भी हों ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए आगे आते है। मीनाक्षी का यह कदम सराहनीय है और प्लानिया पंचायत के सभी बड़े और छोटों का आशीर्वाद भी उनके साथ है।






