Home » Uncategorized » अनमोल यूसीमास सेंटर सोलन के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम।

अनमोल यूसीमास सेंटर सोलन के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम।

Share:

सोलन, हिमाचल आज तक (ब्यूरो): पंचकूला के अग्रवाल भवन में आयोजित 38वीं राज्य स्तरीय यूसीमास मेंटल अर्थमेटिक प्रतियोगिता में अनमोल यूसीमास सेंटर सोलन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में सेंटर के 4 से 13 वर्ष आयु वर्ग के 37 विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में विजेता व उपविजेता स्थान प्राप्त कर संस्था, अभिभावकों और जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में बच्चों को मात्र 8 मिनट में गणित के 200 प्रश्न हल करने की चुनौती दी गई थी। कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में चैंपियन, रनर-अप और अन्य स्थान हासिल किए।
अभिम ठाकुर एडवांस मॉड्यूल चैंपियन तथा प्रताप सिंह कंस्ट्रक्शन मॉड्यूल चैंपियन रहे। वहीं अद्विक चौहान, धृतिल गुप्ता और देवांग कश्यप अपने-अपने वर्गों में ग्रुप चैंपियन बने। अन्य विद्यार्थियों ने भी प्रथम, द्वितीय, तृतीय सहित विभिन्न रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
सेंटर की संचालिका नीलम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 6 बच्चों ने तीन वर्षीय कोर्स पूरा कर मेंटल अर्थमेटिक में स्नातक उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि यूसीमास बच्चों में गणित के प्रति रुचि, आत्मविश्वास, एकाग्रता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का कार्य कर रहा है।
नीलम शर्मा ने बताया कि उन्होंने करीब आठ वर्ष पहले केवल दो बच्चों से इस सेंटर की शुरुआत की थी और आज यहां 100 से अधिक विद्यार्थी मेंटल अर्थमेटिक की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय बच्चों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *