कुनिहार:-
पंजाब के नवांशहर बंगा में आयोजित नार्थ जोन कराटे चैंपियनशिप में स्टार गोजू-र्यू कराटे फेडरेशन के 11 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल झटके। टीम ने तीन गोल्ड, दो सिल्वर और छह ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।
टीम का नेतृत्व कोच शिहान संजय ठाकुर और कोच सेंसेई देवेंद्र ने किया। कोच देवेंद्र कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में कुमारहट्टी, कुनिहार और बातल अकादमी से चुने गए 11 बच्चों ने भाग लिया।
मेडल विजेता:*
शहजाद वालिया – गोल्ड मेडल
नवनीत शर्मा – गोल्ड मेडल
प्रणय अंगिरस – गोल्ड मेडल
चैतन्य – सिल्वर मेडल
राजवीर – सिल्वर मेडल
विरेन – ब्रॉन्ज मेडल
नीरव – ब्रॉन्ज मेडल
दर्श – ब्रॉन्ज मेडल
हर्षित – ब्रॉन्ज मेडल
राधिका – ब्रॉन्ज मेडल
पारस – ब्रॉन्ज मेडल
सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में मेडल हासिल किए। चैंपियनशिप के आयोजक राजवीर ने टीम को ट्रॉफी और कोचों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।






