Home » Uncategorized » ई-फार्मेसी के विरोध में कैमिस्टों की हड़ताल का ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा असर, अस्पताल से लौटे मरीजों को नहीं मिलीं जरूरी दवाएं

ई-फार्मेसी के विरोध में कैमिस्टों की हड़ताल का ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा असर, अस्पताल से लौटे मरीजों को नहीं मिलीं जरूरी दवाएं

Share:


कुनिहार:-
ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स’ के आह्वान पर हुई 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल का असर जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में भी देखने को मिला। यहां सभी कैमिस्टों ने बंद का समर्थन करते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं।
दवाओं के लिए भटकते रहे लोग
कुनिहार क्षेत्र में दवा दुकानें बंद रहने से मरीजों एवं उनके तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुनिहार अस्पताल में जांच कराने आए महेंद्र कुमार, राजेश, रामसिंह, बिट्टू, प्यारेलाल, रितिका, नीलम आदि ने बताया कि अस्पताल से कुछ दवाइयां तो मिल गईं, लेकिन बाहर की सभी दुकानें बंद होने की वजह से बाकी जरूरी दवाइयां नहीं मिल पाईं। कई लोग दवाओं के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
ई-फार्मेसी के खिलाफ है हड़ताल
गौरतलब है कि ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स द्वारा दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और भारी डिस्काउंटिंग के विरोध में कैमिस्ट संगठनों ने आज देशव्यापी हड़ताल का एलान किया था। कुनिहार क्षेत्र के सभी कैमिस्टों ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया।
कैमिस्टों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से न केवल उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है, बल्कि गलत दवाओं की बिक्री से मरीजों की जान को भी खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *