दाड़लाघाट:-क्षेत्र के मल्यावर गांव में बाबा बालक नाथ जी का जागरण एवं विशाल भंडारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। चंदेल परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान दोपहर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं रात्रि में आयोजित बाबा बालक नाथ जी के जागरण में भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजकों भाग सिंह चंदेल एवं परिवार ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा जी की कृपा से कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






