कुनिहार:-
द एस वी एन विद्यालय बडोर घाटी कुनिहार के विद्यार्थियों ने एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान स्थित कुफरी एडवेंचर रिजॉर्ट एवं आसपास के रमणीक स्थलों का भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाया। इस भ्रमण में कक्षा चौथी से छठी तक के 96 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यालय की कॉर्डिनेटर लालिमा जोशी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कुफरी एडवेंचर रिजॉर्ट का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रकृति के मनमोहक दृश्यों का आनंद लेने के साथ-साथ विभिन्न जानकारियां भी प्राप्त कीं। विद्यार्थियों ने भ्रमण के माध्यम से अनुभवात्मक शिक्षा हासिल की।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने गो-कार्ट, एरीना, मिरर मेज, इन्फिनिटी रूम, मूविंग टनल, हॉन्टेड हाउस, फाइव डी सिनेमा, स्मैश कार, बंजी जंपिंग, कंगारू जंप तथा रोलिंग कोस्टर राइड जैसी रोमांचक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय अध्यक्ष टी.सी. गर्ग एवं निदेशक लूपिन गर्ग ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण तथा पर्यटन स्थलों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर यात्रा का आनंद लेने और नई जानकारियां अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अध्यापिकाएं लालिमा जोशी, मधु ठाकुर, रंजना ठाकुर, हर्षा, शीतल शर्मा, सलोनी कंवर एवं पूनम ठाकुर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और भ्रमण को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।






