Home » Uncategorized » ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के आह्वान पर दाड़लाघाट में दिखा बन्द का असर

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के आह्वान पर दाड़लाघाट में दिखा बन्द का असर

Share:

दाड़लाघाट :- ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के आह्वान पर बुधवार को प्रस्तावित भारत बंद के समर्थन में दाड़लाघाट क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रहे। दाड़लाघाट, दाड़लामोड़, नवगांव, चमाकड़ी, भराड़ीघाट, धुन्दन, पीपलूघाट, स्यार, कराड़ाघाट, मांगू, कश्लोग, चंडी सहित विभिन्न क्षेत्रों के दवा विक्रेताओं ने बंद में भाग लेकर एकजुटता दिखाई। दवा विक्रेताओं आशीष गुप्ता, अनिल, अमित, दिनेश एवं राजेश गुप्ता ने बताया कि यह आंदोलन दवा व्यापारियों के अधिकारों और हितों की सुरक्षा को लेकर किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन की प्रमुख मांगों में ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने तथा नकली दवाइयों की बिक्री पर सख्त नियंत्रण की मांग शामिल है। व्यापारियों ने कहा कि सरकार को दवा व्यापारियों की समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। वहीं बंद के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी पूरा ध्यान रखा गया। दवा विक्रेताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *