Home » Uncategorized » दाड़लाघाट के इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने : डॉ. यशवंत सिंह परमार के संकलित लेख पुस्तक विमोचन एवं परिचर्चा कार्यक्रम में लिया भाग

दाड़लाघाट के इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने : डॉ. यशवंत सिंह परमार के संकलित लेख पुस्तक विमोचन एवं परिचर्चा कार्यक्रम में लिया भाग

Share:

दाड़लाघाट:- राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के इतिहास विभाग के विद्यार्थियों ने शिमला के गॉथिक हॉल गेयटी थिएटर में आयोजित हिमाचल प्रदेश की अवधारणा का संवर्धन : डॉ. यशवंत सिंह परमार के संकलित लेख (1952–1977) पुस्तक विमोचन एवं परिचर्चा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय शिमला तथा प्राइमस प्रकाशन नई दिल्ली के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश के इतिहास, संस्कृति, साहित्य तथा डॉ. यशवंत सिंह परमार के योगदान पर विद्वानों के विचार सुनने और विषय की गहन समझ विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ। महाविद्यालय से हिमांशी, इशिता, हीना तथा दिशांत ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इतिहास विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य भूवि शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन, इतिहास के प्रति रुचि तथा आलोचनात्मक दृष्टि के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *