अर्की:-भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ अर्की इकाई की बैठक प्रधान कृष्ण चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विश्राम गृह अर्की में सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष तौर पर जिला अध्यक्ष बाबूराम ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरचंद शर्मा व उपाध्यक्ष देवीरुप अत्री उपस्थित हुए। बैठक में अर्की के दूर -दराज क्षेत्र से काफी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया। उपस्थित सभी पेंशनर्स ने असंतोष जाहिर किया के हिमाचल प्रदेश की सरकार ने वादा खिलाफी की है। माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ने 13.05. 2026 को
आश्वासन दिया था कि जनवरी 16 व जनवरी 22 के बीच में जो कर्मचारी सेवानिवृत हुए हैं उनकी 40% देय राशि 31 जुलाई 2026 तक दे दी जाएगी लेकिन सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया। कुछ कर्मचारियों को जो जल शक्ति विभाग से सेवा निवृत्त हुए हैं उनका GIS व चिकित्सा बिल का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है उसके बारे में अधिशासी अभियंता जल शक्ति मंडल अर्की को पहले भी एक पत्र लिखा जा चुका है और अभी और एक स्मरण पत्र दिया जा रहा है कि अगर 15 दिन के अंदर चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं होता तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी बैठक में श्री कामेश्वर शर्मा यशपाल शर्मा रामलाल शर्मा रामलाल पंवर पदम् देव हेमंत शर्मा बालक राम आदि अन्य पेंशनरों ने भाग लिया
अनिल शर्मा
महासचिव भारतीय राज्य पेंशन महासंघ अर्की इकाई।






