Latest News
मंदया गांव में सड़क सुविधा का अभाव, मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जान पर बना रहता है खतरा डेढ़ किलोमीटर तक मरीजों को उठाकर ले जाने को मजबूर ग्रामीण, आजादी के वर्षों बाद भी सड़क का इंतजार गोयला पंचायत में 7 अगस्त को पशुपालकों के लिए जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर मौत को दावत दे रही कुनिहार-कुन्नी सड़क! 300 मीटर गहरी खाई के ऊपर विभागीय लापरवाही, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा वादा निभाओ सरकार! पेंशनरों ने उठाई बकाया भुगतान की मांग, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर कानूनी कदम की चेतावनी विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत नागरिक चिकित्सालय अर्की जागरूकता कार्यक्रम सरकार ने वादा निभाया नहीं तो होगा आर-पार का होगा आंदोलन : पेंशनर्स महासंघ
Home » Uncategorized » गोयला पंचायत में 7 अगस्त को पशुपालकों के लिए जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर

गोयला पंचायत में 7 अगस्त को पशुपालकों के लिए जागरूकता एवं टीकाकरण शिविर

Share:

गोयला पवन सिंघ :-

ग्राम पंचायत गोयला के पशुपालकों के लिए 7 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत भवन में बीमारी एवं टीकाकरण जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र के पशुपालकों को पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों, उनके बचाव तथा समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।
पशु चिकित्सक डॉ. अंकित शर्मा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाना है। शिविर में पशुपालकों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा और पशुओं की देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाएंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत गोयला और आसपास के क्षेत्रों के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठाएं और अपने पशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *