Home » Uncategorized » चंबा के चुराह में निजी बस अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी,8 लोगों की मौत

चंबा के चुराह में निजी बस अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी,8 लोगों की मौत

Share:

ब्यूरो:-जिला चंबा के उपमंडल चुराह के तहत बैरागढ़-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया..बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही निजी बस देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गुजरती दूसरी सड़क पर जा गिरी..

जानकारी के अनुसार..इस भीषण सड़क दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत 8 लोगों की मौत हो गई है.. वहीं, हादसे में घायल करीब सात लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है..

सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुआ हादसा..

जानकारी के अनुसार यह बस शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी..अभी बस ने महज तीन किलोमीटर का सफर ही तय किया था कि चालुज मोड़ के पास अचानक चालक बस पर से संतुलन खो बैठा और बस नीचे की ओर गिर गई..हादसे के समय बस में लगभग 15 से 16 यात्री सवार बताए जा रहे हैं.. घटना का पता चलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्रित हुए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए..ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल तीसा भिजवाया..

मौके पर राहत कार्य जारी है और बस को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है..आशंका जताई जा रही है कि कुछ और यात्री भी बस के मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *