कुनिहार
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन स्थित अनादिकालीन शिव तांडव गुफा, कुनिहार में 10 अगस्त 2026 को गुफा विकास समिति एवं शंभू परिवार के संयुक्त सौजन्य से विशाल भंडारे एवं दो भव्य भजन संध्याओं का दिव्य आयोजन होने जा रहा है।

प्रातःकाल भगवान गुफानाथ जी के पूजन-अर्चन, पंचामृत स्नान, विशेष पूजा एवं महाआरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। वैदिक मंत्रों की पावन ध्वनि के बीच यज्ञ, हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी और भोलेनाथ को भोग अर्पित करने के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा आरंभ होगा।
प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक नवीन म्यूजिकल ग्रुप, सोलन के कलाकारों द्वारा भव्य भोले बाबा की चौकी सजाई जाएगी। प्रसिद्ध भजन गायक नवीन सांख्यान, देव कोहली एवं अन्य कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को शिवभक्ति में सराबोर करेंगे।

इसके पश्चात सायं 4 बजे से रात्रि तक मां भद्रकाली नवदुर्गा संकीर्तन मंडली, सोलन के मुख्य कलाकार दिनेश एवं उनकी टीम भव्य भजन संध्या प्रस्तुत करेगी। भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की मनमोहक झांकियां इस आयोजन की शोभा को और भी भव्य बनाएंगी।
समिति अध्यक्ष राम रतन तंवर ने सभी शिवभक्तों, क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों एवं सनातन धर्म प्रेमियों से सादर आग्रह किया है कि अपने परिवार सहित इस दिव्य आयोजन में अवश्य पधारें, भगवान भोलेनाथ के दर्शन करें, भजन संध्याओं का आनंद लें और विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।
आइए, श्रावण मास के इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर एक स्वर में उद्घोष करें—
हर हर महादेव!
ॐ नमः शिवाय!






