अर्की, अर्की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 705.96 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला *FIR No. 85/26 दिनांक 21.08.26 U/S 20, 29 ND&PS ACT, थाना अर्की* से संबंधित है।
थाना अर्की की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक वाहन को चेक किया गया तो उसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 705.96 ग्राम चरस और 14,000 रुपये नकद बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उम्र 31 वर्ष
तहसील आनी, जिला कुल्लू, उम्र 36 वर्ष
है
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया और उनके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 03 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है कि यह चरस कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में अन्वेषण जारी है।






