Home » Uncategorized » बी. एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम 17 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 12 ने जीते पदक; लक्षिता ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

बी. एल. स्कूल कुनिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लहराया परचम 17 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 12 ने जीते पदक; लक्षिता ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया विद्यालय का गौरव

Share:

कुनिहार
बी एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के होनहार खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के 17 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 12 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया। खिलाड़ियों के साथ विद्यालय के ताइक्वांडो इंस्ट्रक्टर सुभाष कुमार भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के लक्षिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं दृष्टि, आर्यन नेगी, मयूर, हर्षित, लक्ष्य एवं अभिनव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए। इसके अतिरिक्त दिव्या, उर्वी, कार्तिक, गौरव एवं मयंक ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किए। विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास, मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने ताइक्वांडो इंस्ट्रक्टर सुभाष कुमार को भी खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देने के लिए बधाई दी।
विद्यालय के पी.टी.ए. अध्यक्ष रतन तंवर तथा समस्त अध्यापक वर्ग ने भी सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की भागीदारी उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना प्रदान करती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 12 पदक जीतना बी. एल. स्कूल कुनिहार के लिए निश्चित रूप से गर्व और खुशी का अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *