Home » Uncategorized » लक्षय पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने मनाया जन्माष्टमी उत्सव

लक्षय पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने मनाया जन्माष्टमी उत्सव

Share:

अर्की। लक्षय पब्लिक स्कूल के Little Champs Pre-Primary Wing में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को दर्शाते हुए सुंदर प्रस्तुतियां दीं। बच्चों का पारंपरिक वेशभूषा में सजना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी की थीम पर सजावट भी की गई, जिससे वातावरण पूरी तरह कृष्णमय नजर आया।
शिक्षिकाओं ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके बाल स्वरूप तथा जन्माष्टमी पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों और शिक्षिकाओं ने मिलकर जन्माष्टमी की खुशियां साझा कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *