Latest News
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की) के दो विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए चयनित: राष्ट्रीय खेल मंच पर चमकेगी बी.एल. स्कूल कुनिहार की करुणा शॉटपुट में सिल्वर मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले 10 खिलाड़ियों को विद्यालय ने किया सम्मानित पंचायत प्रधान की 26 वर्षीय पत्नी की संदिग्ध मौत। बातल चौक पर रंगड़ों के छत्ते से लोगों में दहशत, राहगीरों और कॉलेज विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहार घाट के अमित शर्मा का पीआरडी के लिए चयन
Home » Uncategorized » डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Share:

अर्की: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जानकारी देते स्कूल के प्रिंसिपल डॉ संजय गुप्ता ने बताया स्कूल परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्कूल के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में पहुंचे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की सुंदर वेशभूषा और उत्साह से पूरा स्कूल परिसर भक्तिमय एवं उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा स्कूल की सुख-समृद्धि, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सभी के कल्याण की कामना की गई। विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों तथा जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

प्रिंसिपल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और समृद्ध परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। त्योहारों के माध्यम से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान, अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्यों की भावना विकसित होती है।

प्रिंसिपल ने इस अवसर पर स्कूल के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *