कुनिहार
कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तंनवर एवं कार्यकारिणी सदस्य भाग मल तनवर जगदीश ठाकुर बाबूराम तंनवर देबीराम मैहता संत राम धर्म सिंह तंवर बलबीर चौधरी नगेंद्र ठाकुर दिप राम ठाकुर ज्ञान ठाकुर अनील बर्मा राजेश बिटु सनी राघव ओमप्रकाश ठाकुर दिनेश तनवर मोहन सिंह चौधरी राजेंद्र वर्मा इत्यादि ने अपने संयुक्त बयान में सरकार के प्रति रोष जताते हुए कहा है कि सरकार को बनें करीब चार साल हो गए मगर कुनिहार में मौजूदा राजनैतिक रंजिश के कारण सभी जनहित की मांगों को पुरी तरह से जानबूझ करके अनदेखा किया जबकि कुनिहार के साथ लगते हस्पताल में 6/6 एम, डी, हर बिमारी के नियुक्त किए गए हैं मगर कुनिहार विकास ने कई बार मांग पत्र द्वारा अर्की के विधायक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व सरकार से मांग की की कुनिहार की तीन पंचायत के साथ 12 पंचायत के लोग इस सिविल अस्पताल से अपना स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए आते हैं मगर एमडी मेडिसिन न होने के कारण उन्हें इधर-उधर और अस्पताल में जाना पड़ता है जबकि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री शाडिलं जी कुनिहार के साथ लगती पंचायत से संबंध रखते हैं मगर वह अपने इलाका के अलावा और किसी प्रदेश के किसी भी हिस्सा में अपने पावर का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं जैसे कि वह 
एक पंचायत के मंत्री हो शायद वह किसी ऐसे दबाव में कार्य कर रहे हैं जो अपनी मर्जी से एक एम,डी भी नियुक्त नहीं कर सकते और जो मांगे जनहित में की गई की गई उनके बारे में तो लिखना फिजूल है क्योंकि जनता को पता है कि कुनिहार में कभी भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा पर एक मांग बिना मांगे कुनिहार पर लाद दी गई की नगर पंचायत बनाकर पूरी जनता परेशान हो इसके बारे विकास सभा व दूसरी संस्थाओं ने भी सरकार को लिखकर दिया कि हमें इस देहाती गांव में नगर पंचायत नहीं चाहिए मगर सरकार ने यह मांग अस्वीकार कर दी। इसके बाद कुनिहार विकास व दूसरी संस्थाओं ने माननीय उच्च न्यायालय में भी याचिका दायर की गई जिसका भी आज तक कोई फैसला नहीं हुआ जिसके कारण पूरी जनता परेशान है की हमें न्यायालय से भी न्याय नहीं मिल रहा है। इस इलाका की जनता के साथ जब सरकार ने ऐसा व्यवहार किया है तो उनके पास एक ही चाबी है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह इसका का इस्तेमाल करेंगे।






