Home » Uncategorized » भारतीय राज्य पेंशनर्ज संघ कुनिहार की बैठक इकाई अध्यक्ष आरपी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित ।

भारतीय राज्य पेंशनर्ज संघ कुनिहार की बैठक इकाई अध्यक्ष आरपी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित ।

Share:

कुनिहार
भारतीय राज्य पेंशनर संघ कुनिहार इकाई की बैठक आज इकाई के अध्यक्ष आर.पी. जोशी की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिक हाल कुनिहार में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय राज्य पेंशन महासंघ के प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को अध्यक्ष आर पी जोशी ओर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद वर्मा ओर प्रदेश प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा ने ने सम्बोधित किया 1 सितंबर को शिमला में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय रैली एवं धरना प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पेंशनरों ने भारी बारिश के बावजूद शिमला में लगातार लगभग चार घंटे तक चौड़ा मैदान मै धरना प्रदर्शन किया। इसके बावजूद सरकार द्वारा संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति की आगामी दिनों में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक में पेंशनरों के हित में जो भी निर्णय लिया जाएगा, कुनिहार इकाई उसका पूर्ण समर्थन करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आगामी आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने पेंशनरों की लंबित देनदारियों को लेकर सरकार की बेरुखी पर कड़ा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी पेंशनरों को उनके सभी बकाया भुगतान किए जाने संबंधी दिया गया बयान वास्तविक स्थिति के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि इस आयु वर्ग के पेंशनरों को अभी तक केवल मूल पेंशन की बकाया राशि का ही भुगतान हुआ है, जबकि अन्य देनदारियां अभी भी लंबित हैं।

पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि समय रहते पेंशनरों की करोड़ों रुपये की लंबित देनदारियों तथा 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीआर) की किस्तों का तत्काल भुगतान किया जाए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पेंशनरों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा आगामी दिनों में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसमें कुनिहार इकाई से भारी संख्या में पेंशनर्ज भाग लेंगे ।

बैठक में इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र वर्मा, महामंत्री राकेश शर्मा, जिला सचिव ओम प्रकाश गर्ग, मुख्य सलाहकार जेपी शाह, परशुराम, विद्या गर्ग, तारा चौधरी सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *