Home » Uncategorized » Sdto ट्रांसपोर्ट कॉम्प्लेक्स में 16 सितम्बर को लगेगी सीएसडी की चलित केंटीन

Sdto ट्रांसपोर्ट कॉम्प्लेक्स में 16 सितम्बर को लगेगी सीएसडी की चलित केंटीन

Share:

दाड़लाघाट। पूर्व सैनिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16 सितंबर को दाड़लाघाट में सीएसडी की चलित कैंटीन उपलब्ध करवाई जाएगी। कैंटीन अंबुजा गेट के समीप एसडीटीओ ट्रांसपोर्ट कॉम्प्लेक्स में लगेगी। इस सुविधा का लाभ एक्स सर्विसमैन हिमाचल प्रदेश सब यूनिट दाड़लाघाट लीग और भराड़ीघाट लीग से जुड़े पूर्व सैनिक उठा सकेंगे। पूर्व सैनिक लीग के प्रधान कैप्टन हीरालाल ठाकुर ने बताया कि चलित कैंटीन में पूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न प्रकार का सामान उपलब्ध रहेगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपील की है कि कैंटीन में बैग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए सामान लेने के लिए अपना बैग साथ लेकर आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *