Home » Uncategorized » वरिष्ठ अधिवक्ता खेमचंद शर्मा के पिता रामचंद शर्मा का निधन, बार एसोसिएशन अर्की ने जताया शोक।

वरिष्ठ अधिवक्ता खेमचंद शर्मा के पिता रामचंद शर्मा का निधन, बार एसोसिएशन अर्की ने जताया शोक।

Share:

अर्की। अर्की के वरिष्ठ अधिवक्ता खेमचंद शर्मा के पिता रामचंद शर्मा का 95 वर्ष की आयु में बीते कल निधन हो गया। वे ग्राम पंचायत बातल के गाहर गांव के निवासी थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
रामचंद शर्मा के निधन पर बार एसोसिएशन अर्की के सदस्यों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान सभी सदस्यों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
बार एसोसिएशन अर्की के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार शर्मा ने वरिष्ठ अधिवक्ता खेमचंद शर्मा और उनके समस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि रामचंद शर्मा का निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में बार एसोसिएशन की पूरी संवेदना शोक संतप्त परिवार के साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *