Home » Uncategorized » आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य जांच शिविर,

आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य जांच शिविर,

Share:

अर्की

आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर द्वारा ग्राम पंचायत सानन में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर के दौरान 61 लोगों का ब्लड प्रेशर जांचा गया, जबकि 22 लोगों की ब्लड शुगर और 10 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच की गई।
शिविर में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. तुंगेश्वर कुमार राजपूत ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान फार्मेसी अधिकारी सुशीला चौहान, गुरु देवी और मंजू गुप्ता उपस्थित रहीं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *