Home » Uncategorized » बुघार विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा एचपीवी वैक्सीन पर परामर्श एवं जागरूकता सत्र आयोजित

बुघार विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा एचपीवी वैक्सीन पर परामर्श एवं जागरूकता सत्र आयोजित

Share:

दाड़लाघाट। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एचपीवी वैक्सीन को लेकर परामर्श एवं जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को एचपीवी संक्रमण, एचपीवी वैक्सीन के महत्व एवं इसके लाभों के साथ-साथ सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन पीएचसी नवगांव की स्वास्थ्य टीम द्वारा किया गया। इसमें डॉ. पूजा, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर आकृति, हेल्थ वर्कर उर्मिला तथा आशा कार्यकर्ता उमा एवं कांता ने सक्रिय रूप से भाग लिया। स्वास्थ्य टीम ने विद्यार्थियों को एचपीवी संक्रमण से बचाव और समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य राम स्वरूप गौतम एवं समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सत्र के दौरान एक लाभार्थी को पीएचसी नवगांव में एचपीवी वैक्सीन भी लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *