Home » Uncategorized » मानव कल्याण समिति दावटी पंचायत में लगाएगी निःशुल्क चिकित्सा शिविर

मानव कल्याण समिति दावटी पंचायत में लगाएगी निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Share:

अर्की:-मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक समिति के उपप्रधान रोशन लाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
समिति के लेखा परीक्षक सोहन लाल पाल ने सदस्यों को जानकारी दी कि आयकर विभाग ने समिति की गतिविधियों व लेखा-जोखा से संतुष्ट होते हुए धारा 354 के अंतर्गत स्वीकृति को और पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया है।
गौरतलब है कि इस प्रकार की छूट प्राप्त करने वाली यह क्षेत्र की एकमात्र संस्था है।
सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि समिति जल्द ही स्वर्गीय प्रभावती गौतम की पुण्य स्मृति में अर्की क्षेत्र की दावटी पंचायत में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करेगी। श्रीमति गौतम समिति की गतिविधियों में अत्यधिक रूचि रखती थी व समय समय पर समिति को यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाती थी।
समिति के संस्थापक डॉ संत लाल शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक रोगियों की जांच करेंगे व दवाएं, ब्लड टेस्ट सुविधा व ऐनकें मौके पर ही मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएंगी। यह कुल मिला कर समिति द्वारा आयोजित किया जाने वाला 20वाँ कैम्प होगा।
बैठक में प्रकाश चन्द, प्रेम सिंह चौहान, नागेश भारद्वाज, गोपाल शर्मा व रोहित शर्मा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *