Latest News
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहार घाट के अमित शर्मा का पीआरडी के लिए चयन अजय ठाकुर ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में मिस्टर हिमाचल का खिताब किया अपने नाम मनीषा गौतम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमए हिंदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में किया प्रथम स्थान प्राप्त कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें अपना पंचांग व संपूर्ण राशिफल पेंशनर्स की बकाया मांगों को लेकर 13 नवंबर को सोलन में होगा धरना-प्रदर्शन एन.एस.एस शिविर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना विकसित करने में सहायक- संजय अवस्थी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर सम्पन्न
Home » Uncategorized » अरविंद केजरीवाल से मिले अर्की के प्रदेश प्रवक्ता अशोक चंदेल, प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

अरविंद केजरीवाल से मिले अर्की के प्रदेश प्रवक्ता अशोक चंदेल, प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

Share:

ब्यूरो:-

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से अर्की विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक चंदेल ने 18 सितंबर को मुलाकात की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों एवं सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के 15 कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनमें अर्की से प्रदेश प्रवक्ता अशोक चंदेल भी शामिल रहे।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज झा गोविंद, सह प्रभारी अजय राजपूत, शिमला संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी दीपक झा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश में 2 अगस्त से “हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को पार्टी से जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता अशोक चंदेल ने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिया गया सम्मान कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धन है। उन्होंने कहा कि हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान को प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र और बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *