सोलन
SDSJ संस्थान के इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के विद्यार्थियों ने आज पावर हाउस सोलन का एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण (Industrial Visit) किया। इस विजिट का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विद्युत वितरण, पावर ग्रिड और तकनीकी कार्यप्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।![]()
तकनीकी बारिकियों से रूबरू हुए छात्र
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पावर हाउस में स्थापित आधुनिक उपकरणों, ट्रांसफॉर्मर, कंट्रोल पैनल और सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों ने थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्तर पर बिजली आपूर्ति की प्रक्रिया को समझा और विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया।
विशेष आभार
इस सफल शैक्षणिक भ्रमण के आयोजन के लिए संस्थान एवं विद्यार्थियों ने मैडम पूनम और अधिशासी अभियंता (XEN) गौरव अत्री का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया। उनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह भ्रमण अत्यंत ज्ञानवर्धक और सफल रहा।






