Latest News
अरुण आनंद शर्मा के आकस्मिक निधन से कुनिहार में शोक की लहर, हर आंख हुई नम अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य
Home » Uncategorized » अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक

अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में ओजस ने जीता कांस्य पदक

Share:

कुनिहार
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार के प्रतिभाशाली विद्यार्थी ओजस ने अंडर-14 राज्य स्तरीय बॉयज़ शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी और गर्व का माहौल है।

विद्यालय के निदेशक श्री समीर गर्ग एवं श्रीमती अदिति गर्ग ने ओजस को इस शानदार सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रधानाचार्या अलका भारद्वाज ने ओजस की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शतरंज जैसे खेल विद्यार्थियों में एकाग्रता, धैर्य, तार्किक क्षमता और निर्णय लेने के कौशल को विकसित करते हैं।

विद्यालय परिवार ने ओजस को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *