Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन
Home » Uncategorized » जेएनवी सोलन के चार विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन।

जेएनवी सोलन के चार विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन।

Share:

कुनिहार
जवाहर नवोदय विद्यालय, सोलन के चार विद्यार्थियों ने चौथे स्टेट आर्चरी ओपन ट्रायल, घुमारवीं (बिलासपुर) में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया है।
जूनियर वर्ग में सेजल नेगी ने स्वर्ण पदक, जबकि तेनजिन कुंजे और आयुष ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, सब-जूनियर वर्ग में अक्षिता शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इन उत्कृष्ट प्रदर्शनों के आधार पर चारों विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता शिलांग के लिए हुआ है।
यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और लगन का परिणाम है। विद्यार्थियों को विद्यालय के आर्चरी कोच अंकित चौधरी तथा शारीरिक शिक्षकों
हरिंदर सिंह और नेहा राठौर का कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन प्राप्त हुआ।
विद्यालय के प्राचार्य के.के. यादव, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ ने चारों विद्यार्थियों, आर्चरी कोच अंकित चौधरी तथा शारीरिक शिक्षकों हरिंदर सिंह और नेहा राठौर को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *