Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना सम्पूर्ण राशिफल घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन
Home » Uncategorized » बाल विज्ञान मेले में बी.एल. स्कूल कुनिहार का दबदबा, 9 विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार प्रश्नोत्तरी से लेकर मॉडल प्रदर्शनी व साइंस एक्टिविटी कॉर्नर तक विद्यार्थियों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा , विद्यालय में किया सम्मानित

बाल विज्ञान मेले में बी.एल. स्कूल कुनिहार का दबदबा, 9 विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार प्रश्नोत्तरी से लेकर मॉडल प्रदर्शनी व साइंस एक्टिविटी कॉर्नर तक विद्यार्थियों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा , विद्यालय में किया सम्मानित

Share:

कुनिहार
बी.एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के विद्यार्थियों ने खंड स्तरीय बाल विज्ञान मेले में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दारलाघाट में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय बाल विज्ञान मेले में विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें से 9 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्थान हासिल किए।
विद्यालय के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उप निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग सोलन के मार्गदर्शन में आयोजित इस विज्ञान मेले में बी.एल. स्कूल कुनिहार के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच और ज्ञान का शानदार परिचय दिया।
प्रतियोगिताओं में कनिष्ठ वर्ग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पूर्णिमा एवं वैष्णवी ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं वरिष्ठ वर्ग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रिधिमा एवं नव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल प्रदर्शनी में गार्गी शर्मा एवं जसप्रीत ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के कनिष्ठ वर्ग में रीत शर्मा ने द्वितीय स्थान, जबकि वरिष्ठ वर्ग में काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में समीक्षा जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। जिला साइंस सुपरवाइजर अमरीश शर्मा ने भी इन सभी बच्चों ओर अध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी हैं ।

*विद्यालय पहुंचते ही हुआ विजेता विद्यार्थियों का भव्य सम्मान*

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय लौटे सभी विजेता विद्यार्थियों का विद्यालय परिसर में माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित अध्यापकों को भी मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन, वैज्ञानिक सोच तथा अध्यापकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी की लहर है। पी टी ए अध्यक्ष , समस्त विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *