चायल में आयोजित अंडर-19 बॉयज जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पीएम श्री एससीवीटी जीएसएसएस अर्की के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय ने एकांकी, वाद्य वादन एवं समूहगान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लोक नृत्य, श्लोक उच्चारण एवं संस्कृत गीतिका में द्वितीय तथा डिक्लेमेशन में तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थी दिव्यांश शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हेम राज गौर ने सभी प्रतिभागियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के मार्गदर्शक दुष्यंत शर्मा एवं भारत भूषण के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भी बधाई दी और भविष्य में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।






