Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » अर्की के डुमेहर से संबंध रखने वाले देवीदत्त तनवर बने भारतीय खो-खो संघ की टूर्नामेंट रिकॉर्ड कमेटी के चेयरमैन

अर्की के डुमेहर से संबंध रखने वाले देवीदत्त तनवर बने भारतीय खो-खो संघ की टूर्नामेंट रिकॉर्ड कमेटी के चेयरमैन

Share:

अर्की

अर्की के डुमेहर से संबंध रखने वाले देवीदत्त तनवर को भारतीय खो-खो संघ में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भारतीय खो-खो संघ की टूर्नामेंट रिकॉर्ड कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति वर्ष 2025-29 के कार्यकाल के लिए की गई है।
देवीदत्त तनवर की इस नियुक्ति से हिमाचल प्रदेश के खो-खो खेल जगत में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी को क्षेत्र और प्रदेश के लिए गौरव की बात माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
देवीदत्त तनवर का अर्की के डुमेहर क्षेत्र से संबंध होने के कारण स्थानीय लोगों में भी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह है। लोगों ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी के माध्यम से वे खो-खो खेल के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *