Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » पेशापालो वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची भारतीय टीम हिमाचल के अंकुश ठाकुर और प्रकाश ठाकुर भारतीय टीम का हिस्सा, जर्मनी से होगा कांस्य पदक के लिए मुकाबला

पेशापालो वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची भारतीय टीम हिमाचल के अंकुश ठाकुर और प्रकाश ठाकुर भारतीय टीम का हिस्सा, जर्मनी से होगा कांस्य पदक के लिए मुकाबला

Share:

अर्की। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 2 से 7 अक्तूबर तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पेशापालो खेल प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के दो खिलाड़ी अंकुश ठाकुर और प्रकाश ठाकुर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
अंकुश ठाकुर जिला सोलन के रामशहर क्षेत्र के पंजली गांव से संबंध रखते हैं, जबकि प्रकाश ठाकुर जिला सिरमौर के सिलाई क्षेत्र से हैं। दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अब भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए जर्मनी की टीम से मुकाबला करेगी। हिमाचल के दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रदेश के खेल प्रेमियों में भी उत्साह है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि अंकुश ठाकुर और प्रकाश ठाकुर के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगी।
दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उनके गृह क्षेत्रों में भी खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के परिजनों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उन्हें आगामी मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल और भारत का गौरव बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *