Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » बी.एल. स्कूल कुनिहार के एनसीसी कैडेट नितिन कुमार का प्री-आरडीसी प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन

बी.एल. स्कूल कुनिहार के एनसीसी कैडेट नितिन कुमार का प्री-आरडीसी प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन

Share:

कुनिहार
बी.एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के एनसीसी कैडेट नितिन कुमार का चयन प्री-आरडीसी (Pre-RDC) परेड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण के लिए हुआ है। नितिन कुमार इन दिनों जी.डी.सी. बाशा (गोहर), मंडी में आयोजित प्री-आरडीसी प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि कर्नल राजीव थॉमस, कमांडिंग ऑफिसर, प्रथम हिमाचल प्रदेश छात्र वाहनी एनसीसी सोलन के मार्गदर्शन में कैडेट नितिन कुमार का प्री-आरडीसी परेड प्रशिक्षण के प्रथम शिविर के लिए चयन हुआ था। प्रथम प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 21 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक जी.डी.सी. बाशा (गोहर), मंडी में किया गया।
प्रथम शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कैडेट नितिन कुमार का चयन प्री-आरडीसी प्रशिक्षण के दूसरे शिविर के लिए भी हुआ है। यह दूसरा प्रशिक्षण शिविर 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक जी.डी.सी. बाशा (गोहर), मंडी में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नितिन कुमार पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग ले रहे हैं।
विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कैडेट नितिन कुमार की इस उपलब्धि पर उन्हें एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नितिन कुमार का प्री-आरडीसी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण तक पहुंचना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने एनसीसी अधिकारी अमर देव को भी कैडेट के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि कैडेट नितिन कुमार आगामी प्रशिक्षण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *