दाड़लाघाट। विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत भराड़ीघाट विद्युत अनुभाग में 11 केवी एचटी फीडर की लाइन के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 9 अक्तूबर को क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान दसेरन वाला, दसेरन जेरी,
भराड़ीघाट, कालर जेरी, आली, भुरजणी, कनदरयाली, हारडा, कुन्द, खडाउन, डीनन, नलाग, थाच, क्यारड, गानना और बाईमू सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल दाड़लाघाट ई. विमल अत्री ने बताया कि 11 केवी एचटी फीडर में आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाना है, जिसके कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।






