Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार

त्योहारी सीजन में कुनिहार बाजार को लेकर बड़ी राहत, 10 नवंबर तक सोमवार को भी खुला रहेगा बाजार

Share:

कुनिहार

त्योहारों के सीजन को देखते हुए व्यापार मंडल कुनिहार ने व्यापारियों और आम जनता को बड़ी राहत दी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रों से लेकर 10 नवंबर तक कुनिहार बाजार सोमवार को भी खुला रहेगा।

व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया है कि आगामी 10 नवंबर तक साप्ताहिक अवकाश सोमवार को नहीं रहेगा और बाजार सामान्य दिनों की तरह पूरी तरह खुला रहेगा।

प्रधान एवं समस्त कार्यकारिणी व्यापार मंडल कुनिहार (रजि.) जिला सोलन ने कहा,कि नवरात्रि , दशहरा, करवा चौथ और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों के चलते बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ जाती है, इसलिए व्यापारियों के हित और ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

व्यापार मंडल ने आशा व्यक्त की है कि यह त्योहारी सीजन सभी व्यापारी भाइयों के लिए उन्नति, समृद्धि और लाभ लेकर आएगा।

*निवेदक: व्यापार मंडल कुनिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *