Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » कशलोग स्कूल में मनाया वन्यजीव सप्ताह, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

कशलोग स्कूल में मनाया वन्यजीव सप्ताह, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

Share:

अर्की, शहनाज़।

राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वन विभाग चंडी की ओर से विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग, स्लोगन, प्रश्नोत्तरी तथा निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में पलवी ने प्रथम, कविता ने द्वितीय तथा खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में नमन प्रथम, रोहित द्वितीय और शिवन्या तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कविता ने प्रथम, कनिका ने द्वितीय तथा लेखन प्रतियोगिता में कनिका ने प्रथम, दामिनी ने द्वितीय और वंश ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर वन विभाग चंडी के रेंजर ऑफिसर परमानन्द ने विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा तथा प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन्यजीव और प्राकृतिक संपदा पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं, इसलिए इनका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विद्यालय की कार्यकारी मुख्याध्यापिका उर्मिला देवी ने वन विभाग चंडी के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में फॉरेस्ट गार्ड सर्वजीत सिंह, रोहित सिंह, सतीश कुमार, वनमित्र बलबीर, हंसराज, लीना, मीना सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *