Latest News
घनागुघाट विद्यालय को मिला नया प्रधानाचार्य, राजकुमार गौतम ने संभाला कार्यभार पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जताई उम्मीद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर (अर्की)का वार्षिक उत्सव: जब विद्यालय का पहला छात्र बना मुख्य अतिथि, गूंज उठे गर्व के पल! चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » रामपुर में HRTC बस का एक्सीडेंट एक की मौत 24 घायल

रामपुर में HRTC बस का एक्सीडेंट एक की मौत 24 घायल

Share:

राजधानी शिमला के रामपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रामपुर-सनेई सडक़ पर राय के पास एक मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर सडक़ से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 24 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें दो यात्रियों के सिर पर गंभीर चोटें लगने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस सनेई से रामपुर की ओर आ रही थी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जब बस राय के पास पहुंची, तो एक मोड़ पर चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सडक़ से नीचे पलट गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बस में चालक और परिचालक सहित करीब 25 लोग सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से खनेरी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद घायलों को जल्द उपचार उपलब्ध करवाने के लिए स्थानीय लोगों ने मदद की। बताया जा रहा है कि सडक़ से नीचे गिरने के बाद बस एक गोशाला के पीछे जाकर रुक गई। इससे बस और नीचे जाने से बच गई। यदि बस वहां नहीं रुकती, तो दुर्घटना में जान-माल का नुकसान और अधिक हो सकता था। हादसे का स्थान रामपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। फिलहाल बस के अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *