Latest News
चंदपुर गांव में शिव मंदिर के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी का जताया आभार विधायक संजय अवस्थी और पंचायत प्रधान सुरेंद्र पाठक के सहयोग से आगे बढ़ रहा विकास कार्य कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं
Home » Uncategorized » सेवानिवृत्त कर्मचारियों की वर्ष 2016 से 2022 तक लंबित देनदारियों का भुगतान न होने का मुद्दा रहा प्रमुख

सेवानिवृत्त कर्मचारियों की वर्ष 2016 से 2022 तक लंबित देनदारियों का भुगतान न होने का मुद्दा रहा प्रमुख

Share:

दाड़लाघाट। प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन की दाड़लाघाट एवं नम्होल इकाई की मासिक बैठक सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक जीत राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शामिल सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे और अपनी लंबित मांगों को लेकर चर्चा की। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम केशव ने बैठक बताया कि सेवानिवृत्त सहायक अभियंता एवं इकाई के सचिव ठाकुर बृजलाल ने कर्मचारियों से अपील की कि वे प्रत्येक मासिक बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने कहा कि बैठकों में कर्मचारियों की अधिक भागीदारी से सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन तक उनकी समस्याओं और मांगों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की वर्ष 2016 से 2022 तक लंबित देनदारियों का भुगतान न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। अध्यक्ष प्रेम केशव ने मांग की कि इन लंबित देनदारियों का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने 15 प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ते की राशि का भुगतान भी शीघ्र करने की मांग उठाई। बैठक में विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली का मुद्दा भी उठाया गया। एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना को जल्द लागू करने की दिशा में कदम उठाए जाएं। इसके अतिरिक्त बैठक में अदाणी एंटरप्राइजेज की सीमेंट कंपनी और सरकार से सीमेंट ढुलाई के मालभाड़े की दरों को लेकर जल्द निर्णय लेने की मांग की गई। बैठक में कहा गया कि कम मालभाड़ा दरों के कारण ट्रक ऑपरेटरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में इस मामले का जल्द समाधान किया जाना चाहिए, ताकि प्रभावित ऑपरेटरों को राहत मिल सके। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं, लंबित वित्तीय लाभों और अन्य मांगों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और विद्युत बोर्ड प्रबंधन इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कदम उठाएंगे। इसके अलावा बैठक में क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों का मुद्दा भी उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन दिनों दाड़लाघाट उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कई स्थानों पर तेंदुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। तेंदुए की लगातार आवाजाही से लोगों, विशेषकर बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने संबंधित वन विभाग और प्रशासन से आग्रह किया कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *