Latest News
कुनिहार के सीबीएसई विद्यालय में अध्यापकों के लिए ड्रेस कोड लागू स्टार गोजुरियू कराटे अकादमी कुनिहार में कराटे बेल्ट परीक्षा का सफल आयोजन कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव
Home » Uncategorized » स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर दिया अनुशासन, स्वच्छता और व्यावहारिक ज्ञान का संदेश

स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर दिया अनुशासन, स्वच्छता और व्यावहारिक ज्ञान का संदेश

Share:

दाड़लाघाट। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अनुशासन, स्वच्छता और व्यावहारिक ज्ञान का संदेश दिया। दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। इसके बाद स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास किया तथा परेड सत्र में भाग लेकर अनुशासन और एकता का अभ्यास किया। श्रमदान गतिविधि के तहत स्वयंसेवियों ने मध्याह्न भोजन (एमडीएम) परिसर में झाड़ियों की कटाई-छंटाई की और परिसर की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने में योगदान दिया। बौद्धिक सत्र में भारतीय एयरटेल फाउंडेशन से आए प्रशांत ने स्वयंसेवियों को दैनिक जीवन में व्यावहारिकता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने सकारात्मक व्यवहार अपनाने, उचित निर्णय लेने और प्रत्येक कार्य को व्यावहारिक दृष्टिकोण से करने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक संध्या में डॉ. अनीता देवी, सुदेश देवी, शिव कुमार, ज्ञान गुप्ता, विमला देवी, हेमा देवी, अनीता कौंडल, भूमिका और कौशल्या देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान स्वयंसेवियों ने विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों को आपसी सहयोग बढ़ाने और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर मिला। शिविर का छठा दिन श्रमदान, अनुशासन, व्यावहारिक ज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवियों के सर्वांगीण विकास के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *