Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन पढ़ें आज का पंचांग व अपना संपूर्ण राशिफल संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल
Home » Uncategorized » गणपति की आकर्षक झांकी के साथ हुआ राम लीला के पहले दिन का शुभारंभ।

गणपति की आकर्षक झांकी के साथ हुआ राम लीला के पहले दिन का शुभारंभ।

Share:

कुनिहार
अक्षरेश शर्मा

रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से राम लीला के पहले दिन का आगाज विघ्नहर्ता गणपति की शानदार झांकी के साथ हुआ। कुनिहार क्षेत्र की समाज सेविका व संभव चेरिटेबल संस्था की स्योंजक कोशल्या कंवर ने बेटी प्रतिभा कंवर व बेटे लोकेंद्र कंवर के साथ आरती में प्रथम पूज्य भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया । 1987 से आरंभ हुई रामलीला अनवरत 40वें साल में प्रभु राम की अनुकंपा से प्रवेश कर चुकी है ।राम लीला मंचन के पहले दिन नारद मोह की सुंदर लीला का मंचन रामलीला के पात्रों द्वारा किया गया ।
कोशल्या कंवर ने समिति को अपनी और से 7100रू की राशि भेंट की व समिति प्रधान रितेश जोशी व समिति सदस्य अमन अत्री ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कोशल्या कंवर ने अपने स्नातन को जीवंत रखने व प्राचीन परम्पराओं के संरक्षण के लिए समिति के युवाओ के प्रयासों को सराहा व कहा ,कि रामलीला जन कल्याण समिति के सहयोग से इस सनातन संस्कृति को आगामी पीढ़ी तक पहुंचाने का सौभाग्य मिल रहा है ।
रामलीला के पहले दिन नारद मोह के दौरान इन्द्र दरबार ,भोले शंकर ,ब्रह्मा जी व भगवान विष्णु के साथ नारद जी के सुंदर संवाद के दृश्य दिखाए गए ।शीलनिधि दरबार में विश्वमोहिनी स्वयंवर में भगवान विष्णु के साथ विश्वमोहिनी के विवाह में नारद द्वारा भगवान विष्णु को श्राप देने की लीला का मंचन किया गया ,जिसे दर्शकों का भरपूर स्नेह मिला।
इस दौरान समिति के संस्थापक देवेंद्र शर्मा व अक्षरेश शर्मा,प्रधान रितेश जोशी,निदेशक संदीप जोशी व राधा रमन शर्मा ,मंच संचालक अरुण शर्मा ,संजय जोशी,देश राज सैनी सहित सभी सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *