दी जिला सोलन पूर्व सैनिक परिवहन सहकारी सभा, दाड़लाघाट के कार्यालय परिसर में भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभा के प्रधान मनसा राम भट्टी सहित सभा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह में मुख्य सलाहकार एवं पूर्व प्रधान बी.आर. भट्टी, पूर्व कैशियर संत राम तंवर, लीग प्रधान कैप्टन हीरा लाल, सूबेदार मेजर भूपति भट्टी, सूबेदार देवेंद्र सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया और भूमि पूजन के शुभ कार्य में सहभागिता निभाई।
इस दौरान सभा की उन्नति, निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की गई। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि यह भूमि पूजन सभा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा और भविष्य में सभा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।






