Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » भूमती में 18 अक्टूबर को होगी खेल प्रतियोगिता, बैडमिंटन-कबड्डी और रस्साकशी में खिलाड़ी दिखाएंगे दम दशहरे के उपलक्ष्य में हिमशिखर खेल समिति भूमती करवाएगी प्रतियोगिता, नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने का दिया संदेश

भूमती में 18 अक्टूबर को होगी खेल प्रतियोगिता, बैडमिंटन-कबड्डी और रस्साकशी में खिलाड़ी दिखाएंगे दम दशहरे के उपलक्ष्य में हिमशिखर खेल समिति भूमती करवाएगी प्रतियोगिता, नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने का दिया संदेश

Share:

अर्की शहनाज़ भाटिया

हिमशिखर खेल समिति भूमती की ओर से दशहरे के उपलक्ष्य में 18 अक्टूबर 2026, रविवार को भूमती स्कूल के मैदान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, कबड्डी और महिलाओं की रस्साकशी मुख्य आकर्षण रहेंगी। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश देना है।
प्रतियोगिता के तहत बैडमिंटन में अंडर-14, ओपन सिंगल और ओपन डबल मुकाबले करवाए जाएंगे। अंडर-14 वर्ग में प्रथम पुरस्कार 1500 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 1100 रुपये निर्धारित किया गया है। ओपन सिंगल में विजेता को 2100 रुपये और उपविजेता को 1500 रुपये, जबकि ओपन डबल में प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये दिया जाएगा।
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 700 रुपये और री-एंट्री शुल्क 500 रुपये रखा गया है। इसमें विजेता टीम को 4100 रुपये और उपविजेता को 2500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 300 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 2100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
समिति के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करवाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। बैडमिंटन के लिए अनुज (8988435282) और गौरव (8219286205), कबड्डी के लिए हिमांशु (8628887385) व जतिन (8988874614), जबकि रस्साकशी के लिए दिवेश (7018099136) और आकुल (9015187320) से संपर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कुणाल शर्मा (9876400447) और विनय शर्मा (8219626352) से भी संपर्क किया जा सकता है।
आयोजकों ने बताया कि मैच सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। प्रवेश शुल्क मैच से पहले जमा करवाना होगा और अंपायर का निर्णय अंतिम रहेगा। टीमों की संख्या अधिक होने पर पुरस्कार राशि बढ़ाई जाएगी। समिति ने युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाएं और स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *