Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » जिला स्तरीय बाल मेले में दाड़लाघाट स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन समूहगान और समूह नृत्य में प्रथम स्थान, कई अन्य प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

जिला स्तरीय बाल मेले में दाड़लाघाट स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन समूहगान और समूह नृत्य में प्रथम स्थान, कई अन्य प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

Share:

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने नालागढ़ में आयोजित जिला स्तरीय बाल मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। 12 अक्तूबर 2026 को आयोजित इस मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई पुरस्कार अपने नाम किए।
समूहगान प्रतियोगिता में राधिका, लक्ष्य, मोहित और खुशबू ने प्रथम स्थान हासिल किया। डिबेट प्रतियोगिता में अंकिता और भूमिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में हिमांशी शर्मा, सिमरन, केशिका, दीक्षा और नैना ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं, एकल नृत्य प्रतियोगिता में सहज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि साइंस प्रोजेक्ट में मन्नत ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकल गायन प्रतियोगिता में मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुनीष कमल ने समस्त विद्यालय परिवार और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन समिति ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *