पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और जोखिम कम करने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के आपदा प्रबंधन क्लब की प्रभारी शिक्षिका ने आपदा प्रबंधन की शपथ दिलाकर किया। इस दौरान विद्यार्थियों को आपदाओं के इतिहास, उनके प्रभाव और बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन क्लब की प्रभारी शिक्षिका के निर्देशन में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मुनीष कमल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






