Latest News
आंवला नवमी पर ध्रुव योग – वृषभ-कुंभ को धन लाभ, मीन को प्रमोशन,पढ़े आज का पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की टीम ने मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले भोजन का किया निरीक्षण बैठक में 25 नवंबर को विधायक दल नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अर्की विधानसभा क्षेत्र दौरे को लेकर हुई विस्तृत चर्चा कानूनगो से नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की उठाई मांग अर्की में बिजली उपभोक्ता ध्यान दें, 19 से 28 नवंबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगा पावर कट 11 केवी और 33 केवी फीडरों की मरम्मत व पेड़ों की टहनियों की कटाई के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति दाड़लाघाट के विभिन्न गांवों में लंपी जैसी बीमारी का अभी भी असर,पशुओं का चपेट में आना जारी
Home » Uncategorized » डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने और सुरक्षा उपायों की दी जानकारी

डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने और सुरक्षा उपायों की दी जानकारी

Share:

अर्की। डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय सतर्कता, धैर्य और समझदारी से काम लेने के लिए तैयार करना था।

मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को आपदा की स्थिति में अपनाए जाने वाले जरूरी सुरक्षा उपायों, सुरक्षित स्थान तक पहुंचने, अनुशासन बनाए रखने और संबंधित निर्देशों का पालन करने की जानकारी दी गई। इस अभ्यास के माध्यम से उन्हें समझाया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना चाहिए और अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए।

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना भी जरूरी है। इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनमें जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती हैं।

उन्होंने कहा कि डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और जीवन में काम आने वाले कौशल सिखाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। आपदा प्रबंधन से जुड़ी ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *