अर्की,
उपमंडल की ग्राम पंचायत देवरा के गांव जखौली में 17 व 18 अक्तूबर को दुर्गाष्टमी मेला आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए दुर्गाष्टमी मेला जखौली के अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि 17 अक्तूबर को कबड्डी व शतरंज खेलकूद प्रतियोगिता के साथ मेले का शुभारंभ होगा। इसी दिन सायंकालीन कार्यक्रम में राकेश ठाकुर,ज़िला अध्यक्ष पंचायती राज सोलन बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वहीं विशेष अतिथि बातल पंचायत के पूर्व उप प्रधान व समाजसेवी नरेंद्र शर्मा उपस्थित होंगे। सायंकालीन कार्यक्रम में
स्थानीय पंचायत के युवक मंडल व भानुष म्यूजिकल ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगे। राकेश कुमार ने बताया कि मेले के दूसरे दिन 18 अक्टूबर को सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। तदोपरांत खेलों के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले होंगे। दोपहर को स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान अर्की के विधायक संजय अवस्थी बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। सायंकालीन कार्यक्रम में सुप्रसिद्व गायक दीपक चौहान,हिमाचली गायक ज्योति शर्मा व हास्य कलाकर विकास ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर जिला परिषद सदस्या आशा परिहार बतौर मुख्यातिथि होगी। 18 अक्टूबर को माँ भद्रकाली मंदिर परिसर में मंदिर की ओर से विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा।






