Latest News
संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत : देशराज ठाकुर स्वर्गीय प्रभावती गौतम की स्मृति में मानव कल्याण समिति ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 125 से अधिक मरीजों की जांच, 35 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे वितरित; दवाइयां भी निशुल्क दीं अर्की में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कुनाल कुमार ने हासिल किया प्रथम स्थान अंडर-19 डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन, एसवीएन स्कूल बड़ोर घाटी का बढ़ाया गौरव प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही
Home » Uncategorized » भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रेम सिंह रघुवंशी को किया गया प्रशस्ति-पत्र प्रदान

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रेम सिंह रघुवंशी को किया गया प्रशस्ति-पत्र प्रदान

Share:

दाड़लाघाट। अर्की तहसील के घनागुघाट निवासी प्रेम सिंह रघुवंशी को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि से अर्की क्षेत्र का मान बढ़ा है। प्रेम सिंह रघुवंशी वर्तमान में रक्षा सचिव के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह सम्मान 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन में सराहनीय योगदान के लिए दिया गया। प्रशस्ति-पत्र रक्षा सचिव आर. के. सिंह ने प्रदान किया। प्रेम सिंह रघुवंशी अर्की तहसील सुधार सभा दिल्ली के प्रधान भी हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव घनागुघाट सहित अर्की क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *