Latest News
प्रो. रजनी सांख्यान ने राजकीय महाविद्यालय अर्की के प्राचार्य पद का कार्यभार संभाला। कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
Home » Uncategorized » किन्नर व समाजसेविका पूनम महंत की शिष्या किन्नर सीरत महंत ने राम नवमी पर लगाया भंडारा बढ़ाया अपने गुरु पूनम महंत का मान गुरु-शिष्य परंपरा निभाकर लिया आशीर्वाद, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ दिया संदेश

किन्नर व समाजसेविका पूनम महंत की शिष्या किन्नर सीरत महंत ने राम नवमी पर लगाया भंडारा बढ़ाया अपने गुरु पूनम महंत का मान गुरु-शिष्य परंपरा निभाकर लिया आशीर्वाद, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ दिया संदेश

Share:

अर्की

ग्राम पंचायत बड़ोग के छ्योड़ खड्ड में राम नवमी के पावन अवसर पर किन्नर एवं समाजसेविका पूनम महंत की शिष्या सीरत महंत ने अपने गुरु के सानिध्य में भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उन्होंने अपने गुरु पूनम महंत का फूलमालाओं से स्वागत किया और गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए उनका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु पूनम महंत के छ्योड़ खड्ड पहुंचने पर सीरत महंत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार दूध और पानी से गुरु के चरण धोकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन के माध्यम से सीरत महंत ने सेवा, समर्पण और गुरु के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
इस मौके पर पूनम महंत ने अपनी शिष्या सीरत महंत की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह का सम्मान उन्हें लोगों से मिलता है, वे भी उसी भावना के साथ लोगों को सम्मान लौटाते हैं। गुरु और शिष्या के बीच इस आत्मीयता ने आयोजन को विशेष बना दिया।
वहीं, सीरत महंत ने क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्र की बधाई देते हुए अपने गुरु के आगमन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक ओर हम नवरात्र में कन्या पूजन के लिए बच्चियों को ढूंढते हैं, वहीं दूसरी ओर कन्या भ्रूण हत्या जैसे पाप करते हैं। उन्होंने लोगों से बेटियों को सम्मान देने और उनके जन्म को उत्सव के रूप में स्वीकार करने की अपील की।
राम नवमी के अवसर पर आयोजित इस भंडारे में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी देखने को मिला। सीरत महंत की इस पहल ने गुरु के प्रति श्रद्धा, मानव सेवा और बेटियों के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण विषयों को एक साथ सामने रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *