Latest News
कैसा रहेगा आज आपका दिन,पढ़ें पञ्चाङ्ग व अपना सम्पूर्ण राशिफल क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव में जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार की नाटी ने बटोरी वाहवाही राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अर्की में भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरे हुनर के रंग वाद्य यंत्र संगीत में मंडी प्रथम, लोक नृत्य में कुल्लू और भाषण प्रतियोगिता में सोलन ने मारी बाजी सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर राष्ट्रीय एकता दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हिमाचल में भयानक हादसा: कार के उड़े परखच्चे, मां-बेटे सहित 5 लोगों की गई जान
Home » Uncategorized » सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर

सहकारिता प्रकोष्ठ दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार, जयचंद चंदेल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी परस राम ठाकुर ने जारी किए नियुक्ति आदेश, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर

Share:

दाड़लाघाट। सहकारिता प्रकोष्ठ मंडल दाड़लाघाट की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जयचंद चंदेल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंडल संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ मंडल दाडलाघाट अर्की विधानसभा क्षेत्र जिला सोलन हिमाचल प्रदेश
परस राम ठाकुर ने 30 अक्तूबर 2026 को नई नियुक्ति की घोषणा करते हुए जयचंद चंदेल पुत्र प्रेमलाल चंदेल को सहकारिता प्रकोष्ठ मंडल दाड़लाघाट में सह संयोजक (आईटी सेल एवं सूचना प्रसारण) नियुक्त किया है।

परस राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में सूचना प्रौद्योगिकी और प्रचार-प्रसार की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। सोशल मीडिया एवं आधुनिक तकनीकी माध्यमों के जरिए संगठन की गतिविधियों, सहकारिता से जुड़ी योजनाओं, कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी संदेशों को अधिक प्रभावी तरीके से आम लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करना तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
वहीं, जयचंद चंदेल ने नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए परस राम ठाकुर का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि वह संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता प्रकोष्ठ की गतिविधियों को आधुनिक तकनीकी माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *