कुनिहार
जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार, जिला सोलन में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनसीसी के 50 कैडेट्स द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी नरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता के महत्त्व के बारे में जागरूक किया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली तथा पोस्टर निर्माण गतिविधि में भाग लिया। इसके अतिरिक्त, एकता दौड़ का आयोजन भी किया गया, जिसे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के.के. यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आपसी सद्भाव, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।






